रीठी: रीठी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शिक्षकों ने किया योग
Rithi, Katni | Jun 21, 2026 रीठी विकास खंड के वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी में आज रविवार सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनट पर सामूहिक रूप से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में मुख्य कार्यक्रम हुआ, जिसमें विभिन्न स्कूलों व संस्थानों ने भी हिस्सा लिया। इसमे लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया