बूंदी: चुनाव ड्यूटी में नियुक्त 819 कार्मिकों ने फेसिलिटेशन सेंटर पर किया मतदान
Bundi, Bundi | Apr 21, 2024 लोकसभा आम चुनाव, 2024 में नियुक्त कार्मिकों ने राजकीय महाविद्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र में फेसिलिटेशन सेंटर पर पहुंचकर पोस्टल बैलेट से मतदान किया।प्रभारी अधिकारी ईडीसी पीबी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग नवरत्न कोली ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में डाक मत पत्र आवेदनकर्ता में से 819 कार्मिकों ने बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया।