बूंदी: जिला कलेक्टर ने कलक्ट्रेट में दिव्यांगों को समझाया मतदान का महत्व, शत-प्रतिशत मतदान को लेकर लोगों से की अपील
Bundi, Bundi | Apr 20, 2024 मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आयोजित किए जा रहे सतरंगी सप्ताह के तहत कलक्ट्रेट में दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु 'हम भी सक्षम-राष्ट्र भी सक्षम' स्लोगन के साथ जिला कलक्ट्रेट से दिव्यांगजनों ने ट्राई साइकिल रैली निकाली। इस रैली को जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर अक्षय गोदारा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।