जमुई: बुकार में ग्राइंडर मशीन की चपेट में आने से एक घायल
Jamui, Jamui | Mar 10, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के बुकार गांव में ग्राइंडर मशीन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान बुकार गांव निवासी राजू कुर्मी के रूप में की गई है। घायल ने बताया की वह नए भवन का निर्माण करवा रहा था। जहां मजदूर द्वारा कटर मशीन से बांस काट रहा था। तभी वह उसकी चपेट में आकर घायल हो गया।