कोंडागांव: कोंडागांव नगर में देर रात तक चली आतिशबाजी, आसमान हानिकारक धुएं से सराबोर, कमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर
31 अक्टूबर गुरुवार को कोंडागांव नगर में दिवाली का पर्व हर्षौल्लास के साथ मनाया गया है। इस अवसर पर लोगो ने एक दूसरे को दिवाली की बधाई देते हुए एक दूसरे साथ खुशियां बांटी है। वहीं इन खुशियों के बीच लोगों ने नगर में जमकर आतिशबाजी की। आतिशबाजी के चलते आसमान में खौफनाक मंजर भी दिखाई दिया जहां पूरा शहर आतिशबाजी के चलते हानिकारक धुएं से सराबोर हो गया।