उधवा प्रखंड क्षेत्र के उत्तर पलाशगाछी पंचायत अंतर्गत नाकिर टोला और खट्टीटोला गांव में शुक्रवार को बिजली विभाग की टीम ने अभियान चलाकर 10 बकायादारों का विद्युत कनेक्शन काट दिया है। जानकारी के अनुसार विद्युत कनीय अभियंता चंदन कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने अभियान चलाकर पांच हजार रुपए से अधिक बकाया वाले 10 उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काट दिया है।