शासकीय कॉलेज के पास बुधवार दोपहर 3 बजे एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। ग्राम बलखड़ निवासी सोहन मंडलोई अपनी पत्नी रितु और 1 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ खरीदारी कर घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही इंदौर-खरगोन रूट की यात्री बस (MP 10 ZF 9380) ने लापरवाही से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।