मुरैना सिटी कोतवाली थाने में आज शनिवार क़ो रोचक मामला सामने आया।एक आरक्षक ने दरोगा का गिरेबान पकड़ लिया।विवाद केस डायरियों को लेकर हुआ,चालान बन गए थे लेकिन डायरी में दर्ज नहीं थे।बहस बढ़ी तो हाथापाई हो गई।घटना सीसीटीवी में कैद है,पर वरिष्ठों तक बात पहुंचते ही फुटेज देने से मना कर दिया गया। जांच की जा रही है।पुलिस अधिकारी अब बोलने से बच रहे हैं।