मुरादाबाद: दलपतपुर स्थित इंडियन गैस एजेंसी के पास मोहम्मद खलील की वेल्डिंग दुकान से एक लाख की चोरी को दिया गया अंजाम
दलपतपुर स्थित इंडियन गैस एजेंसी के पास में मोहम्मद खलील निवासी दलपतपुर थाना मुंडा पांडे की वेल्डिंग की दुकान है, दुकान स्वामी ने बताया कि वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के आगे रखे जनरेटर के अंदर का सारा सामान चोर चुरा ले गए दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।