बरेली: बरेली में 'ऑपरेशन मुक्ति' का बड़ा अभियान, 10 बेसहारा लोगों को नई जिंदगी दी गई, बच्चों को परिवार से मिलाया गया
बरेली में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में बरेली में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुक्ति' अभियान के तहत जिला प्रोबेशन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 10 बेसहारा, लावारिस और जरूरतमंद लोगों का रेस्क्यू किया है। इनमें बच्चे, मानसिक रूप से अस्वस्थ महिलाएं, एक दिव्यांग और एक वृद्ध शामिल हैं। रेस्क्यू किए गए 7 बच्चों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उनके परिजनों