औरैया: ककोर मुख्यालय स्थित कार्यालय पर एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, अधीनस्थों को दिए दिशा-निर्देश
सोमवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पुलिस अधीक्षक औरैया अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस मुख्यालय ककोर में आये हुए पीडित फरियादियों की समस्याओं को जनसुनवाई के दौरान विस्तारपूर्वक सुना गया तथा पीडितों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से न्यायोचित निस्तारण करने हेतु सर्व-सम्बन्धित अधि0/कर्म0गणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।