मुरैना नगर: नेहरू पार्क स्थित शासकीय नवीन हाई स्कूल क्रमांक 1 में बोर्ड परीक्षा में लापरवाही, सेंटर इंचार्ज को सुनाई खरी-खोटी
शहर के नेहरू पार्क स्थित शासकीय नवीन हाई स्कूल क्रमांक 1 में चल रही बोर्ड परीक्षा में छात्रों के अभिभावकों ने केंद्र इंचार्ज से शिकायत की तो सेंटर इंचार्ज भागते हुए नजर आए और उनको खरी खोटी सुना दी गई, जिसमें बताया कि बच्चों को पेपर देरी से दिया जा रहा है और कॉपी भी जल्दी से ली जा रही है। जिसकी शिकायत कलेक्टर से भी करने के लिए जा रहे हैं।