पटना ग्रामीण: रुपौली विधायक बीमा भारती ने JDU से दिया इस्तीफा, तेजस्वी यादव के सामने RJD में हुई शामिल
लोकसभा चुनाव से पहले जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। रुपौली से जेडीयू विधायक बीमा भारती ने पार्टी क प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, बीमा भारती ने तेजस्वी यादव के सामने RJD की सदस्यत भी ग्रहण कर ली है। तेजस्वी यादव के आवास पर सदस्यता ग्रहण करती हुई तस्वीर सामने आई है।