पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में मिलन समारोह का किया गया आयोजन, रमेश सिंह कुशवाहा हुए जदयू में शामिल
जदयू कार्यालय में शनिवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें रमेश सिंह कुशवाहा अपनी पत्नी विजय लक्ष्मी के साथ जदयू में शामिल हुए। मौके पर रमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस बार एनडीए 40 के 40 सीट बिहार में जीतेगी। इस दौरान उन्होंने यह वादा भी किया है कि वह जदयू को मजबूत बनाएंगे।