वाराणसी में झोलाछाप की दवा खाते ही महिला की मौतः एक युवक की हालत गंभीर, झाड़फूंक करने वाले ने नौकरानी को कमर दर्द की दवा
Sadar, Varanasi | Jul 14, 2024 वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में झोलाछाप की दवा खाने से महिला की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य युवक गंभीर अवस्था में अस्पताल में एडमिट है। महिला आरोपी के घर काम करती है और कमर दर्द से परेशान थी। युवक भी दर्द से परेशान था। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। झोलाछाप झाड़-फूंक के साथ दवाएं भी देता था।