छोटीसादड़ी: नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच की टीम ने बलियाखेड़ा में बड़ी मात्रा में डोडा चूरा के साथ एक वाहन किया जब्त, चालक गिरफ्तार
केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) नीमच की टीम ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सीबीएन टीम ने विशेष सूचना के आधार पर राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी तहसील के बलियाखेड़ा गांव के पास एक संदिग्ध मारुति अर्टिगा कार को रोका।तलाशी के दौरान वाहन से कुल 14 बोरों में भरा हुआ 286.540 किलोग्राम डोडा चुराबरामद हुआ।