सलोन: ममुनी गांव में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से लगी भीषण आग, गेहूं की फसल जलकर हुई राख
9:4:2026 को 1:00 दोपहर सलोन कोतवाली क्षेत्र के ममुनी गांव में 11 हजार बिजली लाइन की चपेट में आने से लगी भीषण आग। आग की चपेट में आने से सुंदरलाल व मोहम्मद अशरफ की दो बीघा के करीब गेहूं की फसल जल के राख हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को दी सूचना। मौके पर पहुंचे अग्निशमन प्रभारी गोपीचंद मिश्रा ने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।