रुन्नी सैदपुर: बेलसंड इंस्पेक्टर ने रुन्नीसैदपुर थाने का किया औचक निरीक्षण, हाजत और पहरा व्यवस्था की जांच
रुन्नीसैदपुर थाना में बेलसंड अंचल निरीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना के ओडी (ऑफिसर ऑफ द डे) ड्यूटी, हाजत की स्थिति तथा पहरा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षक ने थाना परिसर, अभिलेखों, बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की भी जांच की गई।