नानपारा: नारायणपुर कला गांव निवासी व्यक्ति ने प्राइवेट कंपनी के एजेंट पर रुपए ठगी करने का लगाया आरोप।
कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर कला गांव निवासी एक व्यक्ति ने प्राइवेट कंपनी के एजेंट पर बीमा का झांसा देकर पैसे ठगी करने का आरोप लगाया है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया की 152 हजार रुपए दिया था। पैसा वापस मांगने पर व्यक्ति के द्वारा गली दिया जा रहा है। इसको लेकर पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली नानपारा में लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।