नानपारा: बसाऊ गांव में घर के सामने खेल रहा बच्चा कार की टक्कर से हुआ घायल, इलाज जारी
नवाबगंज थाना क्षेत्र के बसाऊ गांव में एक बच्चा घर के सामने खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी जिसमें बच्चा घायल हो गया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बसाऊ गांव निवासी मंगलेश उम्र 7 वर्ष घर के सामने खेल रहा था इस दौरान कार ने उसे टक्कर मार दी इस हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से भाग निकला। लेकिन कुछ दूर बाद उसका टायर पंचर हो गया।