नानपारा: दौलतपुर गांव में कोटेदार द्वारा कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पर कम दिया जा रहा राशन, एसडीएम से की शिकायत
सरकार भले ही राशन वितरण प्रणाली में प्रदर्शित लाने के लिए लाख जतन कर रही लेकिन सस्ते गल्ले की दुकानों में भ्रष्टाचार कम नहीं हो रहा। ग्रामीण क्षेत्र में दुकानों के संचालक कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पर कटौती कर रहे हैं। बलहा ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर कार्ड धारकों को कम राशन दिया जा रहा है।।