सहारनपुर: सहारनपुर के युवक की फरीदाबाद में करंट की चपेट में आकर मौत, वेल्डिंग करते समय हुआ हादसा, ठेकेदार पर हत्या का आरोप
सहारनपुर से फरीदाबाद मजदूरी करने गए एक युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय सालिम के रूप में हुई है। वह पिछले कई साल से फरीदाबाद में रहकर सेक्टर 85 स्थित एक निजी कंपनी में वेल्डर का काम कर रहा था। वेल्डिंग करते समय उसे बिजली का करंट लग गया। उसके साथी व ठेकेदार उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।