राजसमंद: राजसमंद में हिंदू नव वर्ष का भव्य आयोजन: विशाल धर्म यात्रा और धर्म सभा कल होगी
आगामी हिंदू नव वर्ष, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 के भव्य स्वागत के लिए राजसमंद शहर पूरी तरह से तैयार है। हिंदू नव वर्ष समारोह समिति की पहल पर कल शहर में एक विशाल धर्म यात्रा और धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां पिछले दो महीनों से जोर-शोर से चल रही हैं।