परबत्ता: करुआ मोड़ हमले में जख्मी की इलाज के दौरान मौत, चौथम थाना गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन
चौथम थाना क्षेत्र के करुआ मोड़ चौक पर बीते मंगलवार की मध्य रात्रि एक परिवार पर अपराधियों द्वारा धारदार हथियार से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल जयकांत पासवान की शनिवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शनिवार को मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने जयकांत पासवान के शव को चौथम थाना गेट के सामने