रामगंजमण्डी: दीपावली की तैयारियों को लेकर प्रशासन हुआ सक्रिय, रामगंजमंडी में अधिकारियों ने बाजारों का किया निरीक्षण
रामगंजमंडी में दीपावली पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे उप जिला कलेक्टर चारू वर्मा, तहसीलदार नेहा वर्मा, पुलिस उप अधीक्षक घनश्याम मीणा, थाना अधिकारी मनोज सिकरवार, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ज्वाला वर्मा, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता बच्चू सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने बाजारों का निरक्षण किया।