बतौली: सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण निर्माणाधीन पुलिया के पास बने डायवर्सन बह जाने से लोग परेशान
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 7 जुलाई 2026 मंगलवार को शाम 4:00 मिली जानकारी अनुसार अम्बिकापुर सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच निर्माणाधीन पुलिया के पास बने डायवर्सन बह जाने से करदना सहित 6 गांवों का संपर्क बतौलीआ मुख्यालय से टूट गया है। ठेकेदार की लापरवाही के चलते पिछले करीब 5 महीनों से पुलिया निर्माण अधूरा पड़ा है।