मोकामा: मोकामा के रामपुर डुमरा में भीषण सड़क हादसा, पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल
Mokameh, Patna | Jun 11, 2026 मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र के रामपुर डुमरा स्थित हनुमान मंदिर के पास बीती रात करीब 1 बजे एक पिकअप वाहन और 6 चक्का ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। सूत्रों से सुबह 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।