जिले के रतनी प्रखंड के नारायणपुर गांव में बीते रात गायत्री परिवार जहानाबाद के द्वारा दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया ।यज्ञ में गायत्री परिवार के संत हरि जी ने कहा मनुष्य को गायत्री महामंत्र का जप करना चाहिए ।महामंत्र में इतनी ताकत है की कोई भी व्यक्ति जन्मो के पापों से मुक्ति पा सकता है।उक्त जानकारी आयोजक ने मंगलवार के दिन 10 बजे दिया।