रामगढ़ सांडी पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में परिवर्तन फाउंडेशन के तत्वावधान में दिव्यांग जनों के यूडीआईडी कार्ड के निबंधन हेतु एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में जिले में एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया राम सहाय बेदिया थे।