मुज़फ्फरनगर: गंगा दशहरा पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का सेवा संदेश,झाड़ू हाथ में लेकर सड़क पर उतरे मंत्री कपिल देव अग्रवाल,दिया स्वच्छ
गंगा दशहरा के अवसर पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सेवा और स्वच्छता का संदेश दिया। भोपा रोड पर परिवार, समर्थकों और स्थानीय लोगों के साथ छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। इस दौरान मंत्री ने स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और कहा कि गंगा दशहरा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण का भी संदेश देता है।