बनमनखी: वटसावित्री पूजा को लेकर बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी
बनमनखी। वटसावित्री पूजा को लेकर शुक्रवार को बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र के बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के बावजूद महिलाओं में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखा गया। नगर परिषद क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह चौक, धमदाहा स्टैंड, नेहरू चौक, बस स्टैंड, जानकीनगर, सरसी सहित छोटे-बड़े बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल बनी रही।