एटा: शांति नगर में युवक ने लाइसेंसी रायफल तानकर वीडियो वायरल किया,आपसी कहासुनी के बाद खुद ही सोशल मीडिया पर अपलोड किया वीडियो
एटा के कोतवाली नगर स्थित शांति नगर में एक युवक का लाइसेंसी रायफल लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो युवक ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया था।जानकारी के अनुसार, यह घटना आपसी कहासुनी के दौरान हुई। वीडियो में युवक को रायफल तानते हुए साफ देखा जा सकता है, जिसे सीसीटीवी फुटेज बताया जा रहा है।