ललितपुर: सुमेरा तालाब में लावारिस नाव बच्चों के लिए बन सकती है खतरा, बिना किसी सेफ्टी के बच्चे नाव में घूमते हुए आया वीडियो सामने
सुमेरा तालाब में लावारिस हालत में छोड़ी गई नाव बनी खतरे का कारण। छोटे-छोटे बच्चे बिना किसी सेफ्टी के नाव लेकर तालाब की गहराई में पहुंच रहे हैं। बच्चों के पास न लाइफ जैकेट और न ही सुरक्षा के इंतजाम। नाव पलटने की स्थिति में हो सकता है बड़ा हादसा। जिम्मेदारों की लापरवाही से बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा। स्थानीय लोगों ने तालाब से नाव हटाए जाने की मांग की है