राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में तहसील मुख्यालय गैरतगंज के ग्राम आलमपुर में 15 जनवरी गुरुवार सुबह 11 बजे से भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस सम्मेलन का शुभारंभ पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, स्वयंसेवक, मातृशक्ति, युवा एवं ग