खुरई: हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में जुलुस के साथ निकाले गए ताजिया, युवाओं ने दिखाए करतब।
Khurai, Sagar | Jun 26, 2026 शुक्रवार को हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में खुरई मुहर्रम का त्यौहार मनाया गया, मुहर्रम पर नगर के विभिन्न स्थानों से जुलुस के साथ निकले ताजिया, ताजिया के साथ बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चे भी शामिल रहे, नगर के झंडा चौक पर सभी ताजिया शाम 7बजे एकत्रित हुए, जहां पर अखाड़ों के उस्तादों और युवाओं ने लाठियों और डंडो से हैरत अंगेज करतब दिखाए, पुलिस बल रहा मौजूद