परसवाड़ा: वनग्राम कोटा आज भी विकास से दूर, सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा का अभाव, गर्भवती महिलाओं को गांव में ही करानी पड़ती है डिलीवरी
वनग्राम कोटा आज़ादी के 75 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। 25–30 परिवारों और 100 से कम आबादी वाले इस गांव में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की व्यवस्था नहीं है। बारिश में पोलदा नदी उफान पर आने से गांव का संपर्क टूट जाता है। पक्की सड़क और पुल के अभाव में एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती। बीमारों और गर्भवती महिलाओं को चारपाई पर उठाकर लाना पड़ता हैं।