सुसनेर: मोडी रोड़: श्री विश्वकर्मा मंदिर में बनेगा भव्य सामुदायिक भवन, विधायक भैरोसिंह परिहार 'बापू' ने किया भूमिपूजन
मोडी रोड़ पर आज सोमवार को दोपहर 12 बजे श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में क्षेत्रीय विधायक भैरोसिंह परिहार बापू के कर-कमलों द्वारा सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया। आपको बता दें कि इस सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की सांसद निधि से 5 लाख रुपये की राशि विधायक बापू के प्रयासों से स्वीकृत कराई गई है।