जांजगीर: पिसौद गांव के पास हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, हाइवा चालक फरार
जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पिसौद गांव में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। मृतक की पहचान ग्राम कनाई निवासी जयराम कश्यप के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयराम कश्यप पिसौद की ओर जा रहा था, तभी पिसौद गांव के पास हाइवा वाहन क्रमांक CG 12 BR 6591 ने उन्हें।