सांगोद. थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर आदिल मिर्जा द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने के बाद कोटा शहर पुलिस व कोटा ग्रामीण पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए ऑपरेशन तेज कर दिया था, जिसके चलते 9जनवरी को आरोपी को मोड़क थाना क्षेत्र से पकड़ा गया था। अब इस मामले में आदिल मिर्जा की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं।