पन्ना: बंदरों का खूनी तांडव, घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला, हाथ का मांस नोचा
Panna, Panna | Apr 14, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना में बंदरों के हमले ने दहशत फैला दी है। धाम मोहल्ला में एक हिंसक बंदर ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के हाथ का मांस तक नोच लिया और एक मासूम बच्चे को भी घायल कर दिया। प्रशासन की अनदेखी से नाराज स्थानीय लोगों ने अब उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।