भिवानी: दुर्गा शक्ति टीम ने राजीव गांधी महिला विद्यालय में छात्राओं को ट्रिप मॉनिटरिंग और डायल 112 की जानकारी दी
पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के निर्देशानुसार भिवानी पुलिस की दुर्गा शक्ति द्वारा राजीव गांधी महिला महाविद्यालय भिवानी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में टीम के द्वारा कालेज मे उपस्थित सभी छात्राओं को गुड टच, बैड टच के बारे में बताया गया, साथ ही डायल 112 ट्रिप मॉनिटरिंग की जानकारी दी गईa।