रामपुर: नरायनपुर गाँव के पास बाइक सवार युवक की बाइक में महिला का दुपट्टा फसने से एक बच्चा और दो महिलाएं घायल
Rampur, Rampur | Oct 10, 2024 नारायणपुर गांव के पास एक बाइक सवार युवक की बाइक के पीछे बैठी एक महिला का दुपट्टा बाइक में फस गया जिसकी वजह से दो महिलाएं और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, तीनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं घटना गुरुवार दोपहर 12:00 की बताई जा रही है। बाइक सवार युवक ने बताया कि मैं अपने बच्चों की दवा लेने शहर आ रहा था कि नारायनपुर के पास यह घटना घट गई जिसमें तीन घायल हैं।