टिकारी: धनबाद जा रहे लाव निवासी युवक की ट्रेन से कटकर मौत, शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम
Tikari, Gaya | May 3, 2026 लाव के स्व इंद्रदेव दांगी के पुत्र सुबोध दांगी की धनबाद जाने के दौरान ट्रेन दुर्घटना में निधन हो गया। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम उपरांत रविवार संध्या पैतृक आवास पहुंचा। जहां टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी तथा इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। उतरेन पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक वर्मा, राजद नेता किशोर यादव आदि उपस्थित रहे।