रामगंजमण्डी: गोयन्दा रोड़ पर टायर फटने से अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरा ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत
रामगंजमंडी के गोयन्दा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। ईंट खाली कर लौट रहे ट्रैक्टर का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में ट्रॉली पलट गई और चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अशोक