हनुमानगढ़: डबलीराठान में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सड़क किनारे जा रहे मजदूर को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मजदूर की हुई मौत
हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के डबलीराठान में सड़क किनारे पैदल जा रहे मजदूर को पीछे की ओर से आई मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। इलाज के लिए मजदूर को जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे हाइट सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन बीच रास्ते ही मजदूर की मौत हो गई। मजदूर के भाई की रिपोर्ट के आधार पर सदर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।