पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने कहा, विपक्ष कर रहा है विभाजन की राजनीति
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पटना एयरपोर्ट पर अपने विरोधियों पर जमकर हमला बोला है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमान का बताने वाले नेताओं को इस बार जनता जवाब देगी। मौके पर विजय कुमार सिन्हा ने अपने विरोधियों को लेकर यह भी कहा है कि अब विभाजनकारी की राजनीति की जा रही है।