पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर सांसद चिराग पासवान ने महेश्वर हजारी पर लगाया पासवान परिवार को तोड़ने का आरोप
लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नेता महेश्वर हजारी पर पासवान परिवार को तोड़ने का आरोप लगाया है। मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि पासवान परिवार को तोड़ने में महेश्वर हजारी की बहुत बड़ी भूमिका है।