मोहनगढ़: रानीपुरा गांव में आयुष विभाग द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर, लोगों को मिला मुफ्त उपचार
जिला कलेक्टर एवं आयुष विभाग के निर्देशन पर सोमवार की दोपहर मोहनगढ़ तहसील के रानीपुरा गांव में आयुष विभाग द्वारा एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, शिविर लोगो के शारीरिक परीक्षण के बाद निशुल्क उपचार दिया गया, साथ ही ग्रामीणों को मौसम के हिसाब से खानपान एवं बीमारियों से बचने के उपाय बताए गए।