फिरोजाबाद के सिरसागंज नगर के करहल रोड पर बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की जान चली गई। विजयनगर निवासी अमित रोज की तरह अपनी परचून की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह तहसील के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित की मौके पर ही मौत हो गई।