शनिवार शाम 6 बजे थाना आदर्श मंडी पुलिस ने बताया कि 2 दिसंबर को थानाक्षेत्र के जिला अस्पताल से खंद्रावली निवासी अंशुल की बाइक चोरी की घटना प्रकाश में आई थी। 3 दिसंबर को अग्रवाल अस्पताल शामली से भी बुटराड़ा निवासी उमरखान की बाइक चोरी हुई थी। दोनों ही मामलों में पुलिस ने सिक्का निवासी आजाद पुत्र जमील को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से दोनों बाइक बरामद हुई है।